search

स्टार्टअप्स में 21 लाख लोगों को नौकरी, पिछले साल 44,000 स्टार्टअप को मंजूरी; पीयूष गोयल का दावा

cy520520 2026-1-16 22:27:04 views 899
  

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल। (फाइल फोटो)



जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रत्येक दिन 50 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी जा रही है और वर्ष 2025 में 44,000 स्टार्टअप का पंजीयन हुआ है। दो लाख से अधिक मंजूरी प्राप्त स्टार्टअप्स में 21 लाख लोगों को नौकरी मिली हुई है और अब छोटे-छोटे शहरों से स्टार्टअप आगे आ रहे हैं।

स्टार्टअप इंडिया मिशन के दस साल पूरे होने के मौके पर उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की तरफ से नई दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय स्टार्टअप मेले का भव्य आयोजन किया गया है जहां सैकड़ों स्टार्टअप्स अपने-अपने उत्पाद की नुमाइश कर रहे हैं। इस मौके पर स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने एवं उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्यों के प्रदर्शन को बताया गया। स्टार्टअप को लेकर बनाई जाने वाली नीति, उन्हें दिए जाने वाले इंसेंटिव, इज ऑफ डूइंग जैसे नियम को पैमाना मानकर राज्यों के प्रदर्शन की सूची जारी गई है।
दुनिया के 100 देश भारतीय स्टार्टअप्स में दिखा रहे दिलचस्पी

गोयल ने बताया कि दुनिया के 100 देश भारतीय स्टार्टअप्स के साथ अपनी सहभागिता के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारत इन दिनों कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता कर रहा है और इसके तहत ये देश भारत के साथ मिलकर स्टार्टअप ब्रिज स्थापित करना चाह रहे हैं। भारतीय स्टार्टअप्स को लेकर दुनिया के देशों का विचार काफी सकारात्मक है और वे स्टार्टअप के मामले में भारत का अनुकरण करना चाहते हैं।

शुक्रवार को विभिन्न सेक्टर के कई स्टार्टअप्स को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। सप्लाई चेन, शहरी मोबिलिटी, महिलाओं से जुड़े इनोवेशन, कृषि, फिनटेक जैसे कई सेक्टर के स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।
स्टार्टअप्स में गुजरात सर्वोत्तम राज्य, टॉप प्रदर्शनकारी राज्यों में उत्तर प्रदेश व हिमाचल शामिल

स्टार्टअप में राज्यों के प्रदर्शन को आंकने के लिए विभिन्न श्रेणी के अवार्ड दिए गए। सबसे उत्तम प्रदर्शन करने वालों ए श्रेणी के राज्यों में विजेता गुजरात रहा तो बी श्रेणी में अरुणाचल प्रदेश व गोवा ने बाजी मारी। टॉप प्रदर्शन करने वालों में ए श्रेणी के राज्यों में कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु को शामिल किया गया। बी श्रेणी के राज्यों में टाप प्रदर्शनकारी राज्यों में मणिपुर, मेघालय व नागालैंड शामिल रहे।

आकांक्षी राज्यों की ए श्रेणी में असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर व ओडिसा शामिल है। बी श्रेणी में मिजोरम, सिक्किम व त्रिपुरा है। उभरते हुए राज्यों की एक श्रेणी में छत्तीसगढ़, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तो बी श्रेणी में चंडीगढ़, लद्दाख शामिल है।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने बताई अंदर की बात, बोले- देश पर भरोसा रखें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164139