search

टाटा परिवार की अगली पीढ़ी: कौन संभालेगा विरासत?

Chikheang 2025-11-4 17:37:35 views 1039
  

नोएल टाटा के तीनों बच्चे टाटा ग्रुप में सक्रिय



नई दिल्ली। रतन टाटा के बाद टाटा ग्रुप की कमान नोएल टाटा (Noel Tata) के हाथ में आई। रतन टाटा ने शादी नहीं की थी और न उनका कोई वारिस है। पर नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। इनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा शामिल हैं।
कहा जा सकता है यही टाटा की अगली पीढ़ी है और ये टाटा ग्रुप में सक्रिय भी हैं। आइए जानते हैं ये तीनों क्या करते हैं।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
माया टाटा

माया टाटा टाटा परिवार की सदस्य हैं। उन्होंने वारविक यूनिवर्सिटी और बेयस बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और अभी टाटा डिजिटल के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड से की थी और टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में उनका अहम रोल था। टाटा कई दूसरे ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं, जिनमें टाटा एजुकेशन ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट शामिल हैं।
माया को सर रतन टाटा ट्रस्ट के एक सब-सेट, सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट (SRTII) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल किया गया है।
लीह टाटा

लीह ने स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है और वह 2006 से टाटा ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने शुरू में ताज होटल्स में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के तौर पर जॉइन किया था। फिर 2010 में कुछ समय के लिए लुई वुइटन में इंटर्नशिप भी की, लेकिन उनका ज्यादातर फोकस ग्रुप के होटल ऑपरेशंस को बढ़ाने पर रहा है।
माया की तरह लीह को भी सर रतन टाटा इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल किया जा चुका है।
नेविल टाटा

नेविल टाटा एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव हैं। नोएल टाटा के बेटे और सिमोन टाटा के पोते हैं। वह अभी टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी, ट्रेंट लिमिटेड के हाइपरमार्केट डिवीजन, स्टार बाजार के हेड हैं। उन्होंने बेयस बिजनेस स्कूल से डिग्री ली है और पहले ट्रेंट के अंदर जूडियो और पैक्ड फूड और बेवरेज डिवीजन को मैनेज किया है। उनकी शादी मानसी किर्लोस्कर से हुई है, और उनका एक बेटा है जिसका नाम जमशेद है।

ये भी पढ़ें - IPO News: खुल गया ग्रो का आईपीओ, GMP और बढ़ा; कितने निवेश पर कितना मिलेगा फायदा?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953