search

बिहार चुनाव 2025: राबड़ी-सम्राट आवासों पर मंथन, छोटे दलों को साधने में छूट रहा पसीना, देर शाम तक सीट बंटवारे का ऐलान संभव

Chikheang 2025-10-10 23:13:13 views 1285
  

महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट साझेदारी पर निर्णायक दौर।



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी तेज़ हो गई है। आज शुक्रवार को जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीट साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की, वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर गठबंधन की गुत्थियां सुलझाने की कोशिशें चलीं। दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बनाने के प्रयास ज़ोरों पर हैं। माना जा रहा है कि देर शाम तक इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महागठबंधन की बैठक: तेजस्वी के नेतृत्व में सहमति की तलाश

राबड़ी देवी के आवास पर RJD की संसदीय इकाई और राज्य संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसका नेतृत्व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किया। बैठक में RJD के वरिष्ठ नेता, विधायक और रणनीतिक सलाहकार के अलावा कई कद्दावर नेता और संभावित उम्मीदवार शामिल हुए। मुख्य चर्चा महागठबंधन के घटक दलों कांग्रेस, वामदल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के साथ सीट बंटवारे के सूत्र पर केंद्रित रही। RJD की कोशिश है कि टिकट वितरण से पहले सभी नेताओं की राय ली जाए, ताकि गठबंधन में कोई असंतोष न फैले।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने बैठक से पहले कहा कि यह विचार-विमर्श का दौर है और जल्द ही फ़ैसला लिया जाएगा। कांग्रेस ने अपनी 13 संभावित सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 12 सीटों की मांग की है। आंतरिक सूत्रों के मुताबिक बैठक से महागठबंधन की सीट साझेदारी पर बड़ा फ़ैसला निकल सकता है, जो चुनावी तस्वीर को और स्पष्ट करेगा। तेजस्वी यादव गठबंधन की एकजुटता पर ज़ोर दे रहे हैं और आज की बैठक खींचतान को निर्णायक मोड़ पर ले जाने वाली साबित हो सकती है।
एनडी में गतिरोध सुलझा: चिराग सहमत, कुशवाहा से भी भेंट

दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों की उलझन सुलझती नज़र आ रही है। पटना में BJP के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे, जहां जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेता जैसे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी मौजूद थे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने BJP नेताओं विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा से भेंट की, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से बात की।

चिराग पासवान ने मुलाक़ात के बाद कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है और सब कुछ जल्द साफ हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र करते हुए गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया। उपेंद्र कुशवाहा की मुलाक़ात से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं। JDU-BJP के बीच सीटों का अनुपात तय हो चुका है, जबकि छोटे घटक दलो हिंदुस्तान आवाम मोर्चा, LJP (रामविलास) और RLSP के लिए संतुलित सूत्र तैयार किया गया है।

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि NDA के पांचों घटक दलों का लक्ष्य 2025 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है, और कोई नाराज़गी नहीं है। हम के नेता संतोष सुमन ने पुष्टि की कि बातचीत आखिरी दौर में है, लगभग सहमति बन चुकी है, और आज शाम तक अंतिम घोषणा हो सकती है। जीतन राम मांझी की पार्टी की 15-20 सीटों की मांग पर बीच का रास्ता निकाला गया है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167794