search

Bihar Election: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

LHC0088 2025-10-10 23:13:45 views 1301
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो जागरण)



संवाद सूत्र, मनुआपुल। चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी तुरहापट्टी गांव के विद्यालय के समीप आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 201 के भवन में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सिरिसिया थाने में कांग्रेस नेता चनपटिया विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी अभिषेक रंजन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चनपटिया प्रखंड प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। सेक्टर पदाधिकारी विकास कुमार राय के शिकायत पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम तुरहापट्टी के वार्ड संख्या 7 ग्राम मचहां कै राजकीय मध्य विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाडी केंद्र संख्या 201 में कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा 9 अक्टूबर 2025 को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक आम सभा बैठक आयोजित की गई थी।

यह आम सभा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बगैर प्रशासनिक अनुमति से की गई थी। उक्त कार्यक्रम से संबंधित कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अभिषेक रंजन द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर आमसभा का पोस्ट भी साझा किया गया है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

इस संदर्भ में सिरिसिया थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया की सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार सेक्टर पदाधिकारी विकास कुमार राय के आवेदन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अभिषेक रंजन एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों पर आरपी एक्ट 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कि गई है, अनुसंधान जारी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586