search

गुरुग्राम में नेपाल मूल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त से मिलने आई थी पीड़िता; एटा निवासी एक आरोपी गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 19:28 views 149
  

युवती ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपनी दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम आई नेपाल मूल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो अन्य की तलाश की जा रही है।
ऑटो में हो गई सवार

पीड़ित युवती ने सदर थाना पुलिस को बुधवार को दी शिकायत में कहा कि वह कुरुक्षेत्र में रहकर निजी कंपनी में काम करती है। उसकी एक दोस्त गुरुग्राम के अशोक विहार में रहती है। मंगलवार को वह अपनी दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम आई थी। जब उसकी दोस्त नहीं मिली तो वह कुछ मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान उसने शराब का सेवन कर लिया और एक ऑटो में बैठकर वापस जाने लगी। ऑटो में चालक समेत तीन लोग पहले से ही बैठे हुए थे।
होश आने पर एक घर में मिली बंद

शराब के नशे में होने के कारण उसे सही तरीके से कुछ याद नहीं। जब उसे होश आया तो उसने अपने आपको नाहरपुर रूपा चौकी क्षेत्र स्थित एक घर में पाया। इसके बाद युवती ने उन तीनों लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर थाने में शिकायत दी। थाना पुलिस ने बुधवार रात मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया लिया। इसकी पहचान एटा के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में की गई। थाना पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जाम में खड़ी बाइक को इनोवा ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: खराब सड़कों से पटौदी के ग्रामीण बेहाल, मार्केट कमेटी से मरम्मत की गुहार

यह भी पढ़ें- ED की आगरा में बड़ी कार्रवाई, Ansal API की 598 करोड़ रुपये की जमीन जब्त; गुरुग्राम से जुड़े हैं मामले के तार

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम नगर निगम का खजाना खाली, करोड़ों के प्रोजेक्ट और टेंडर बने चुनौती   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847