search

अंबाला कैंट स्टेशन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन, 55 किलो से ज्यादा गांजे के साथ बिहार की दो महिला तस्कर गिरफ्तारर

cy520520 3 hour(s) ago views 485
  

जीआरपी हरियाणा की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) हरियाणा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। रेलवे स्टेशन अम्बाला कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर बिहार निवासी दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मखनी देवी पत्नी बिलटु मंडल तथा अंजना कुमारी पत्नी विभाष कुमार, निवासी गांव पुवारी टोला नवाबगंज, थाना कुरसेला, जिला कटिहार (बिहार) के रूप में हुई है।

इस संबंध में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और प्रदेश में नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए समन्वित एवं सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने जीआरपी टीम की सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से न केवल नशा तस्करी पर अंकुश लगेगा, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में भी मदद मिलेगी।

जी.आर.पी. पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षक संजय कुमार, प्रभारी सी.आई.ए. जीआरपी हरियाणा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी पर सुरक्षा एवं सतर्कता के मद्देनजर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान नशा तस्करी संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त होने पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें सहायक उप निरीक्षक मनजीत सिंह, एएसआई सतबीर सिंह, एएसआई प्रमेश्वर नाथ, हेड कांस्टेबल रोकी, कुलबीर सिंह, सिपाही धर्मेन्द्र, योगेश, सतीश तथा महिला हेड कांस्टेबल कुलवंत कौर एवं नीरु शामिल थे।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। संदेह के आधार पर जब उनके कब्जे से तीन बड़े बैग एवं एक पिट्ठू बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो चारों बैगों से कुल 55 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मात्रा ‘कमर्शियल क्वांटिटी’ की श्रेणी में आती है।

इस संबंध में थाना जीआरपी अम्बाला छावनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अंजना कुमारी ने खुलासा किया कि वह गांजा गोरखपुर से लेकर आई थी तथा इसे अपनी सास मखनी देवी के साथ दनास (चंडीगढ़) ले जाना था। जीआरपी द्वारा मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सप्लायर एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जीआरपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे परिसरों में विशेष तलाशी अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नशा तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163778