search

Araria News: ट्रांसफॉर्मर से तेल तक चोरी कर रहे बदमाश, अंधेरे में डूबी फौजी कॉलोनी

deltin33 2025-11-27 02:09:09 views 1260
  

अररिया में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के ग्रामीण इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा। थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के फौजी कॉलोनी में बीते चौबीस घंटे से अधिक समय से अंधेरा पसरा हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कॉलोनी में लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर से अज्ञात चोरों द्वारा तेल चोरी कर लेने के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विभागीय उदासीनता कर ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की है।

बिजली नहीं रहने से कॉलोनी के सैकड़ों परिवार मुश्किल में हैं। पानी की आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी बहुमंजिला मकानों में रहने वाले लोगों को हो रही है।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मामले की जानकारी कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के ठीक सामने नगर परिषद का सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी जांच कर चोरों की पहचान की जा सकती है।

वहीं, फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ली गई है। ट्रांसफार्मर के तेल की व्यवस्था की जा रही है और बहुत जल्द फौजी कालोनी की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर विभाग को खास ध्यान देने की जरूरत है।इधर विद्युत विभाग के जेई कैलाश कुमार ने बताया कि इलाके में बार-बार तेल चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ फारबिसगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है और जल्द ही कालोनी की बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476762