search

मंत्री, डॉक्टर, गायक और अब कारीगर; सदन में दिलीप की अनसुनी खूबियां, मुंबई में क्‍यों गूंजा पटना का जेपी-गंगा पथ?

LHC0088 3 hour(s) ago views 1011
  

सदन में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल व भाजपा व‍िधायक मिथ‍िलेश त‍िवारी।  



राज्य ब्यूरो, पटना। उद्योग मंत्री डाॅ. दिलीप जायसवाल क्या-क्या हैं? वे पथ निर्माण मंत्री हैं। एक मेडिकल काॅलेज के संचालक हैं। पीएचडी हैं।

मौका मिलने पर गायक भी बन जाते हैं। लेकिन, इन सबसे अलग भी उनकी खूबी है। भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में कहा-ये कुशल कारीगर भी हैं।
मुंबई में हो रही गंगा-जेपी की तरह सड़क बनाने की मांग: विजय चौधरी

सदन में ऐसी कई नई और अनोखी सूचनाएं दी गईं। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि मुंबई के लोग अब वहां की मरीन ड्राइव के बदले समुद्र के किनारे पटना के गंगा-जेपी पथ की तरह सुंदर सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।

चौधरी ने यह जानकारी उस समय दी, जब कई सदस्य पटना की तरह अन्य हिस्से में मरीन ड्राइव बनाने की मांग कर रहे थे।
विधायक को आराम से सोने की दी सलाह  

राजद विधायक शंभूनाथ यादव ने कहा-मेरे इलाके में मरीन ड्राइंग (ड्राइव) की जगह मजबूत तटबंध बना दीजिए। जदयू के रूहेल रंजन को विजय चौधरी ने जब बताया कि मुहाने का मुंह नहीं खोला जा सकता है।

असल में वे नालंदा जिले की मोहानी नदी की चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जलवार नदी को फल्गू से जोड़ा जा सकता है।

विस अध्यक्ष डाॅ. प्रेम कुमार ने भाजपा के एक विधायक रत्नेश कुमार को आराम से सोने की सलाह दी। रत्नेश महात्मा गांधी सेतु के बचे हुए विस्थापितों के पुनर्वास के बारे में प्रश्न पूछ रहे थे।
हम पूरे ब‍िहार के नेता हैं

विभागीय मंत्री डाॅ. जायसवाल ने उत्तर दे दिया। फिर भी रत्नेश पूरक पूछे जा रहे थे। विस अध्यक्ष ने कहा-सरकार पर विश्वास कीजिए। आराम से सोइए। आपका काम हो जाएगा।

राजद के भाई वीरेंद्र का एक तारांकित प्रश्न मधेपुरा जिले की सड़क से जुड़ा था। विस अध्यक्ष ने उनसे पूछा-क्या वे उस जगह पर गए हैं, जहां यह सड़क है?

भाई वीरेंद्र का उत्तर था-गए हैं। हम केवल मनेर के नहीं, पूरे बिहार के नेता हैं। पथ निर्माण मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि वह मधेपुरा जाएंगे। साथ में भाई वीरेंद्र को भी ले जाएंगे।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697