search

वाराणसी में महिलाओं ने दुकान से चुराए अंडरगारमेंट्स, सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद मुकदमा दर्ज

cy520520 1 hour(s) ago views 382
  

वाराणसी में अंडरगारमेंट चोरी: तीन महिलाएं सीसीटीवी में कैद, व्यापारियों में रोष।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। लहुराबीर व्यापार मंडल के सदस्य सुदीप सिंह की लहुराबीर के गोरस बिल्डिंग के नीचे इंडियन बैंक के पास स्थित दुकान में एक द‍िन पूर्व तीन महिलाओं ने लगभग 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट की चोरी कर ली। यह घटना 24 फरवरी 2026 को सायं लगभग 7:00 से 7:10 बजे के बीच सीसीटीवी में दर्ज होने के बाद से ही वायरल हो गई।

सुदीप सिंह, जो अमानते होजरी के प्रोपराइटर हैं उन्‍होंने थाना चेतगंज में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात महिलाएँ दुकान में आईं और सामान देखते-देखते चोरी कर लीं। इस घटना की पूरी गतिविधि उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

सुदीप सिंह ने कहा, “मैंने घटना के संबंध में तीन वीडियो क्लिप प्रमाण के रूप में प्रस्तुत की हैं, जिसमें तीनों महिलाओं की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।“ उन्होंने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि उक्त घटना के संबंध में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।

मह‍िला ग‍िरोह के इस कारनामे के सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएँ उनके व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। वाराणसी में बढ़ती चोरी की घटनाएँ व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। थाना प्रभारी ने कहा, “हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।“ हालांक‍ि पुल‍िस ने आरोप‍ित मह‍िलाओं को च‍िन्‍ह‍ित कर ल‍िया है, बताया गया क‍ि जल्‍द ही आरोप‍ित मह‍िलाओं पर व‍िध‍िक कार्रवाई की जाएगी।  

सुदीप सिंह ने कहा, “हम सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस समस्या का सामना करना होगा। हमें अपने व्यवसाय की सुरक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा।“ इस घटना ने वाराणसी के व्यापारियों को एकजुट होने और सुरक्षा के उपायों को सख्त करने की आवश्यकता का एहसास कराया है। सभी की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और व्यापारियों का विश्वास बहाल किया जा सके।    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275