search

गोरखपुर में 36 घंटे बाद राप्ती नदी में मिला लापता मासूम रौनक का शव, परिवार में छाया मातम

LHC0088 3 hour(s) ago views 704
  

पुलिस के साथ डाग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीम लगी थी तलाश में। जागरण  



संवाद सूत्र, भरोहिया, (गोरखपुर)। 36 घंटे से लापता मासूम का शव मंगलवार की सुबह राप्ती नदी से बरामद हुआ। मासूम पीपीगंज थाने के तुर्कवलिया गांव का रहने वाला था। रविवार की शाम वह दादा के साथ खेत में गया था।

पुलिस के साथ डाग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में लगी थी। शव मिलने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव स्वजन को सिपुर्द कर दिया।

त्रिनेत्र मणि यादव उर्फ अमरजीत का इकलौता पुत्र था पांच वर्षीय रितेश्वर उर्फ रौनक। रविवार की शाम चार बजे वह दादा के साथ खेत की तरफ गया, उसके दादा पशुओं के लिए चारा काटने लगे। रौनक गांव के तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे बरगद के पेड़ के पास खेलने लगा।

अंधेरा होने पर अन्य बच्चे घर लौट आए, लेकिन रौनक का कोई पता नहीं चला। स्वजन ने खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस की अलग-अलग टीमें रात भर सर्च ऑपेरशन चलाया, डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची, सीसी कैमरे देखे गए, कहीं पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलायी गई। दिनभर नदी में सर्च आपरेशन चला, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह होते ही ग्रामीण नदी किनारे फिर पहुंचे तो रौनक का शव उतराता देखा और बाहर निकाला। इसकी जानकारी जब गांव में पहुंची तो चारों तरफ सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स डॉक्टर से छेड़खानी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ KM पीछा कर की थी अभद्रता

दो बहनों का इकलौता भाई होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता अमरजीत यादव बदहवास हो गए। इधर, ग्रामीण ने हत्या की आशंका जताने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उन्हें सांत्वना के साथ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सूचना पर सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्वजन और ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया कि आरोपों की जांच की जाएगी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165403