search

Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े

LHC0088 2025-12-16 00:37:15 views 860
  

Gold Price History: कभी लगे 7 साल तो कभी 10 दिन में बढ़े ₹10 हजार, कैसा है सोने का 20 साल का सफर? चौंका देंगे आकड़े



Gold Price All Time High: सोने ने एक बार फिर निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1.19% की तेजी के साथ 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का ऑल टाइम हाई है। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोने में 1,588 रुपए की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खबर लिखे जाने तक सोना 1,35,210 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जबकि दिन का लो लेवल 1,34,204 रुपए रहा। शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को MCX पर गोल्ड करीब 1,33,622 रुपए के आसपास बंद हुआ था, यानी एक ही सत्र में कीमतों ने लंबी छलांग लगा दी।
IBJA पर महीने में कितना महंगा हुआ सोना?

वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,680 रुपए का उछाल आया और रेट 1,33,249 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार, 12 दिसंबर को यही सोना 1,30,569 रुपए प्रति 10 ग्राम था। अगर एक महीने का आंकड़ा देखें तो तेजी और भी चौंकाने वाली है। 17 नवंबर को सोना 1,22,924 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,33,249 रुपए हो गया है। यानी सिर्फ एक महीने में ही सोना 10,325 रुपए महंगा हो गया।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोने में ₹4000 की तूफानी तेजी, चांदी फिर ₹2 लाख के करीब; निवेश का है मौका? एक्सपर्ट से समझें
20 साल में ₹10 हजार बढ़ने में कब-कब लगे कितने दिन?

बीते 20 सालों के डेटा पर नजर डालें तो कई बार सोने को 10 हजार बढ़ने में सालों लग गए, लेकिन इस बार यह उछाल बेहद कम समय में आया है। यही वजह है कि सोने की चाल निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गई है।
रुपए/10 ग्रामतारीखकितने दिन लगे
10,0005 मई 2006----
20,00014 अक्टूबर 20101623 दिन
30,0001 जून 2012596 दिन
40,0003 जनवरी 20202772 दिन
50,00022 जुलाई 2020201 दिन
60,00020 मार्च 2023971 दिन
70,0005 अप्रैल 2024382 दिन
80,00024 जनवरी 2025294 दिन
90,00031 मार्च 202566 दिन
1,00,00013 जून 202574 दिन
1,10,00015 सितंबर 202594 दिन
1,20,0006 अक्टूबर 202521 दिन
1,30,00016 अक्टूबर 202510 दिन
1,35,00012 दिसंबर 202557 दिन


सोर्स- MCX
आखिर तेजी से क्यों भाग रहे सोने के दाम?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी बताते हैं कि, “अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड के दाम 4,350 डॉलर के करीब पहुंचने से सोने की कीमतें और तेज हो गईं। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,700 रुपए की जोरदार बढ़त के साथ नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया और भाव लगभग 1,35,496 रुपए प्रति 10 ग्राम तक चले गए।

सोने में यह तेजी सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन की बढ़ी मांग और अमेरिका से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों को लेकर उम्मीदों की वजह से देखने को मिली। इस हफ्ते अमेरिका के नॉन-फार्म पेरोल और कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आने हैं, जिस पर बाजार की खास नजर बनी हुई है। इन आंकड़ों के चलते आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

फिलहाल सोने की कीमतें ऊपरी दायरे में कारोबार करती दिख रही हैं और आने वाले समय में एमसीएक्स पर सोना 1,33,000 से 1,36,500 रुपए के दायरे में रह सकता है।“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138