search

गंगा में राष्ट्रीय जलमार्ग पर जहाजों का परिचालन बढ़ा, IWAI सुगम आवाजाही बनाने में जुटा

cy520520 1 hour(s) ago views 646
  

पटना क्षेत्र के गंगा में समुद्र तल से 42.12 मीटर पानी



अहमद रजा हाशमी, पटना सिटी। गंगा में विकसित राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या एक के रास्ते सभी तरह के जहाजों का परिचालन बढ़ गया है। जलमार्ग की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए गायघाट स्थित भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण जहाजों के लिए बाधारहित रास्ता तैयार करने में जुटा है।

बिहार क्षेत्र में भागलपुर कहलगांव से लेकर उत्तर प्रदेश की सरहद से जुड़े बलिया तक के लगभग चार सौ किलोमीटर जलमार्ग में कोई रुकावट नहीं है। गंगा में जगह-जगह दिख रहा सूखा टापू जहाजों के परिचालन में रुकावट नहीं।

आईडब्लूएआई पटना के निदेशक अरविंद कुमार ने जागरण से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्दिया के समुद्र तल से पटना क्षेत्र के गंगा में 42.12 मीटर पानी उपलब्ध है। जहाज के परिचालन के लिए ढाई से तीन मीटर ही पानी की आवश्यकता होती है।

निदेशक ने बताया कि पटना के दीघा से बाढ़ के बीच गंगा में चकोसन तक के जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध है। जून तक इस इलाके में ड्रेजिंग की कोई आवश्यकता नहीं है। जून के बाद से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगता है।

उन्होंने बताया कि चकोसन से बाढ़ के बीच फतुहा माउथ से पंद्रह किलोमीटर दूरी तक गंगा में ड्रेजिंग करायी जा रही है। वैशाली के महनार क्षेत्र में ही ड्रेजिंग हो रही है। पंद्रह दिनों पहले पटना के कुर्जी के समीप लगभग तीन सौ मीटर तक ड्रेजिंग कर जहाजों के परिचालन के लिए जलमार्ग को बाधारहित कर दिया गया है।
भूस्खलन की तरह नदी में जमी रेत को हटाया जाता है

आईडब्लूएआई के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि जलमार्ग को व्यवस्थित रखने के लिए मार्ग का सर्वे और ड्रेजिंग नियमित चलने वाली प्रक्रिया है। जिस तरह से पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने पर पहाड़ का कुछ हिस्सा टूट कर सड़क पर फैलने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है उसी तरह नदी में बालू के टिले का ढेर गिर कर रास्ता रोकता है।

उसे ड्रेजिंग करके जहाजों के लिए मार्ग बनाया जाता है। गंगा में जगह-जगह नजर आने वाला सूखा टापू जलमार्ग में रुकावट नहीं। जहाज की आवाजाही के लिए पानी में मार्ग बना होता है। यह रास्ता समय-समय पर बदलता रहता है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162963