छात्रा ने दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में गांव आसियाकी गोरावास में सोमवार को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे।
पुलिस के अनुसार, छात्रा रेवाड़ी के कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। उसका पेपर खराब होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार को उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और छात्रा घर पर अकेली थी।
फंदा लगाकर की आत्महत्या
इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता घर लौटने पर घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।  |
|