search

मिडिल ईस्ट में ट्रंप का बिगड़ जाएगा खेल! ईरान को सुपरसोनिक मिसाइलें देगा चीन, कितनी है खतरनाक?

cy520520 Yesterday 23:27 views 414
  

ईरान चीन से सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें खरीदेगा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के साथ युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच ईरान अपने हथियारों के जखीरे को बढ़ाने में जुटा है। वह चीन से सुपरसोनिक मिसाइलें खरीदने जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि ईरान और चीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइल समझौते के करीब हैं।

यह खबर ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। हालांकि सैन्य टकराव टालने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं। इसी कवायद में दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को फिर वार्ता होगी, जिसमें किसी समझौते तक पहुंचने की कोशिश होगी।
ईरान चीन से सुपरसोनिक मिसाइलें खरीदेगा

ईरान और चीन के बीच वार्ता से जुड़े छह लोगों ने बताया कि चीन निर्मित सीएम-302 मिसाइलों की खरीद को लेकर समझौता करीब है, लेकिन आपूर्ति के लिए कोई तिथि तय नहीं की गई है। जबकि दो हथियार विशेषज्ञों का कहना है कि इन सुपरसोनिक मिसाइलों की मारक क्षमता 290 किमी है और युद्धपोतों की रक्षा प्रणालियों को चकमा देने में सक्षम हैं।

इनकी तैनाती से ईरान की मारक क्षमता बढ़ जाएगी और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी युद्धपोतों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का पहला विकल्प हमेशा कूटनीति का होता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह घातक बल प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान ईरान के बारे में पूछे जाने पर यह जवाब दिया।उल्लेखनीय है कि ट्रंप ईरान पर समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसी के तहत पश्चिम एशिया में दो विमानवाहक पोतों की तैनाती की गई है और अमेरिकी सैन्य अड्डों से ईरान पर हमले की तैयारी भी चल रही है।
इजरायल ने लेबनान को दी चेतावनी

इजरायल ने लेबनान को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका-ईरान युद्ध में हिजबुल्ला कूदता है तो वह देश के हवाईअड्डों समेत नागरिक ढांचों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमला करेगा। लेबनानी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदर्शन मामले में ईरानी को मौत की सजातेहरान की एक अदालत ने प्रदर्शनों से जुड़े एक मामले में मोहम्मद अब्बासी नामक एक ईरानी को मौत की सजा सुनाई है।

पीडि़त परिवार ने यह जानकारी दी है। गत जनवरी में देशभर में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे, जिसे लेकर यह पहली सजा है। एपी के अनुसार, मध्य ईरान के एक फल-सब्जी बाजार में में मंगलवार को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोग मारे गए।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162858