search

रेवाड़ी: परीक्षा खराब होने पर BA की छात्रा ने दी जान, माता-पिता किसी काम से गए थे बाहर

cy520520 2026-2-24 23:27:01 views 930
  

छात्रा ने दी जान। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में गांव आसियाकी गोरावास में सोमवार को बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची रोहड़ाई थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे।

पुलिस के अनुसार, छात्रा रेवाड़ी के कालेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। उसका पेपर खराब होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। सोमवार को उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे और छात्रा घर पर अकेली थी।
फंदा लगाकर की आत्महत्या

इसी दौरान उसने कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता घर लौटने पर घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725