search

फेरों के तुरंत बाद इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, दूल्हा बोला- सपना पूरा करने में साथ खड़े रहेंगे

cy520520 Yesterday 21:56 views 329
  

शादी के जोड़े में अभिलेख प्रमाणित कराने विकास भवन पहुंचे दूल्हा-दुल्हन।



जागरण संवाददाता, आगरा। संजय पैलेस स्थित विकास भवन में चल रहे आंगनबाड़ी भर्ती इंटरव्यू के दौरान रविवार को एक नवविवाहित जोड़ा फेरों के बाद सीधे शादी के परिधान में ही इंटरव्यू देने पहुंचा। दुल्हन को लहंगे में देख लोगों भीड़ जुट गई और फोटो खींचने लगे। दुल्हन ने लहंगे में ही अपना इंटरव्यू पूरा किया।

रविवार को लादूखेड़ा निवासी मनोज कुशवाह शादी की रस्मों के बाद नई नवेली दुल्हन का हाथ पकड़ कर विकास भवन आंगनबाड़ी सहायक पद के लिए अभिलेख प्रमाणित कराने को पहुंचे।

शादी से पहले ही उसकी पत्नी अनीशा ने बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायक पद के लिए फॉर्म भरा था। उसे शादी के दिन ही विभाग से कॉल आया कि रविवार को संजय प्लेस स्थित अभिलेख प्रमाणित कराने पहुंचना है।

शनिवार को मनोज बारात लेकर अनीशा के गांव गंडेशपुरा पहुंचे। उसी रात अनीशा ने ये बात मनोज को बताई। उसने भी अनीशा की भावनाओं को समझा और सुबह शादी की रस्में जल्दी निपटाकर लहंगे में ही अपनी पत्नी को गांव से 32 किलो मीटर दूर विकास भवन लाया और अभिलेख प्रमाणित कराए।

दुल्हन अनीशा ने बताया कि वो बीए की पढ़ाई कर रही हैं। शादी से पहले ही उसने सहायक पद के लिए आवेदन किया था। आज अभिलेख प्रमाणित करने को बुलाया था। सब अच्छे से हो गया ईश्वर ने चाहा तो चयन हो जाएगा।
दोनाें का हुआ है प्रेम विवाह

दुल्हा मनोज ने बताया कि उनका प्रेम विवाह हुआ है। लादूखेड़ा गांव में ही उसकी ऑनलाइन साइबर कैफे की दुकान है। अनीशा काम के सिलसिले में उनकी दुकान पर आती थी। दोनों की धीरे-धीरे बात शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। जीवनभर का साथ निभाने का फैसला कर लिया। घर वालों ने भी पूरा सहयोग किया। मनोज कहते हैं कि वो पत्नी के सपने पूरा करने में हमेशा उनके साथ खडे रहेंगे।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले नगदी व गहने लेकर युवक के साथ फरार हुई युवती, मां-बेटे पर प्राथमिकी दर्ज

यह भी पढ़ें- उन्नाव में शादी समारोह में खूनी संघर्ष, आगवानी में डांस के दौरान विवाद में चली गोली
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161816