search

मलेशिया के बोर्नियो द्वीप में शक्तिशाली भूकंप, साबाह तट पर महसूस हुए झटके

Chikheang 2026-2-22 23:56:14 views 1259
  

मलेशिया के सबाह तट के पास भूकंप (सांकेतिक फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित बोर्नियो द्वीप के साबाह राज्य के तट से कुछ दूर पर एक शक्तिशाली भूकंप आया। बोर्नियो द्वीप में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। भूकंप का केंद्र कोटा किनाबालू से 100 किलोमीटर पूर्वोत्तर में था।

स्थानीय समयानुसर यह भूंकप 12:57 बजे आया। भूकंप की गहराई 619.8 किलोमीटर बताई जा रही है।
कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप जमीन की सतह से करीब 619.8 किलोमीटर की गहराई में था। गहराई ज्यादा होने के चलते इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की संभावना कम है। फिलहाल भूकंप को लेकर किसी तरह के सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंप काफी गहराई में आया था, इसलिए समुद्र में बड़ी लहरें उठने की संभावना नहीं है।

फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244