search

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधायी कामकाज पर भी होगी चर्चा

Chikheang 2026-1-23 01:56:29 views 1005
  

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक (सांकेतिक तस्वीर)



एएनआइ, नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू आगामी बजट सत्र से पहले 27 जनवरी को संसद के दोनों सदनों के फ्लोर लीडर्स की सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे। बैठक में सत्र का एजेंडा तय होने और सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संसद के मुख्य समिति कक्ष में होगी। उम्मीद है कि सरकार इस बैठक में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों और आगामी सत्र के दौरान दोनों सदनों के समक्ष आने वाले विधायी कामकाज पर चर्चा करेगी।

बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू होगा और दो अप्रैल तक चलेगा। इसमें एक ब्रेक होगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 30 बैठकें होने की उम्मीद है।

केंद्रीय बजट 2026-27 एक फरवरी को पेश किया जाएगा। सत्र की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लोकसभा और राज्यसभा दोनों के संयुक्त संबोधन से होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107