search

डाक विभाग के एप पर अब घर बैठे पार्सल बुक कर सकेंगे लोग, इन डाकघरों में ग्राहकों को मिलेगी Parcel सेवा

LHC0088 3 hour(s) ago views 1004
  



सूर्य प्रताप सिंह, सुलतानपुर। डाक विभाग अब पार्सल लेने घर घर पहुंचेगा। ग्राहकों को कहीं दौड़भाग करने की जरूरत नहीं है। वह अपने घर से डाक विभाग के डाक सेवा जनसेवा एप पर पार्सल बुक कर सकते हैं। ग्राहकों को पार्सल बुक करने के बाद सूचना देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

डाककर्मियों को एप से ही पार्सल बुक होने की जानकारी हो जाएगी। फिर डाकपाल उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर पार्सल लेकर गंतव्य तक पहुंचाने की पहल करेंगे। सुलतानपुर मंडल में अमेठी जिला भी आता है। मंडल में दो प्रधान डाकघर, 48 उप डाकघर और 451 शाखा डाकघर संचालित हैं। इन डाकघरों से ग्राहकों को पार्सल की सेवाएं मिलेंगी।

35 किलोग्राम वजन तक बुक कर सकेंगे पार्सल

मंडल से जुड़े जिले के साथ अमेठी जिले के गांवों के लोग अपने घर से 35 किलोग्राम वजन तक का किसी भी शहर के लिए पार्सल बुक कर सकते हैं। विभाग पार्सल के वजन के हिसाब से मूल्य निर्धारित करेगा। विभाग की इस पहल से ग्राहकों को पार्सल करने में काफी सहूलियत होगी।

ग्राहकों के लिए हितकर है डाक विभाग की पहल

पंजाबी मार्केट के किराना व्यवसाई निशांत कसौधन ने कहा कि डाक विभाग की यह सेवा पार्सल करने वाले ग्राहकों के लिए हितकारी है। उपभोक्ताओं को पार्सल बुक करने के लिए पहले डाकघरों तक जाना पड़ता था। अब कहीं भटकना नहीं होगा। इससे ग्राहकों का समय भी बचेगा।

यह भी पढ़ें- अब पंचायत भवनों में बनेगा आधार कार्ड, लखनऊ और बलरामपुर समेत UP के इन 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

के राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पार्सल करने के लिए प्रधान डाकघर जाना पड़ता था, डाक विभाग ने पार्सल करने वाले ग्राहकों की राह आसान की है। गल्लामंडी के दिनेश कसौधन ने बताया कि डाक विभाग के एप से पार्सल करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिली है।

पार्सल बुक होते ही डाकपालों को मिलेगी जानकारी

डाक अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग के डाक सेवा जनसेवा एप पर पार्सल बुक होते ही डाकपालों को इसकी जानकारी हो जाएगी। अब किसी भी ग्राहक को पार्सल के लिए डाकघरों पर जाने की जरूरत नहीं हैं। घर से ही उपभोक्ता पार्सल बुक कर सकेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163864