search

बाढ़ पीड़ितों को राहत न मिलने से मुखिया और पंचायत समिति सदस्य नाराज, शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

cy520520 2025-12-3 14:07:09 views 1036
  

शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल



संवाद सहयोगी, गायघाट। बाढ़ और फसल क्षति से प्रभावित परिवारों को अब तक सरकारी राहत नहीं मिलने से नाराज कांटा पिरौछा दक्षिणी पंचायत के मुखिया संजय तिवारी और पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके साथ पंचायत के ग्रामीण भी बेमियादी धरने पर बैठे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आंदोलन की शुरुआत ग्रामीणों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य रीना देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण धरने पर बैठ गए।  
प्रशासन ने गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया

रीना देवी ने आरोप लगाया कि बाढ़ के दौरान प्रखंड और अंचल प्रशासन ने गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाया। बाढ़ के संकट में लोग भोजन के लिए मोहताज थे, लेकिन प्रशासन ने न तो किचन शेड चलाया और न ही राहत सामग्री उपलब्ध कराई। आवेदन देने पर अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देकर मामले को टाल दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ और फसल क्षति से प्रभावित परिवारों को अब तक सरकारी राहत नहीं मिली है। कई बार आवेदन देने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल न होने के बाद उन्होंने प्रखंड मुख्यालय पर धरना-भूख हड़ताल शुरू की है।  
परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता

उनकी मांगों में बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, किसानों को फसल क्षति का मुआवजा, सप्ताह में दो दिन ग्राम कचहरी भवन कांटा में राजस्व कर्मचारी की उपस्थिति, कांटा उप-स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, नर्स और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने आदि शामिल हैं। धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं ने बताया कि ग्राम कचहरी भवन और उप-स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से निष्क्रिय पड़े हैं।  

रीना देवी ने कहा कि जब तक प्रशासन सभी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लेता, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। धरनास्थल पर रामश्रेष्ठ भगत, हरि साह, नागेंद्र चौधरी, अमरेश मिश्र, राम प्रवेश मिश्र, अभिषेक सुमन, मरनी देवी, विभा देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, सरपंच प्रतिनिधि लाल मोहन मिश्र, निक्की देवी, कबूतरी देवी, रामपरी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक शर्मा, शीला देवी, बबीता देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164174