search

खाना खाते समय आपकी छोटी-छोटी हरकतें बिगाड़ देती हैं पूरी इमेज, मिल सकता है बदतमीज मेहमान का टैग

Chikheang 4 hour(s) ago views 633
  

डाइनिंग टेबल पर मेहमानों की गलतियां: कैसे बनें एक अच्छे मेहमान (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टेबल पर साथ मिल-बैठकर खाना और गप्पें मारना भला किसे पसंद नहीं आता, लेकिन अपने घर पर हों या फिर किसी के घर मेहमान बनकर गए हों, टेबल के सही तौर-तरीके काफी मायने रखते हैं। आइए, टेबल मैनर्स की ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानते हैं, जो आपको बना सकता है फेवरेट गेस्ट।
मोबाइल पर बिजी रहना

आजकल मोबाइल फोन तो लोगों के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक उनके साथ चलते हैं। लेकिन मुसीबत तब होती है जब आप किसी के घर डाइनिंग टेबल पर खाते समय भी इसे इस्तेमाल करते रहते हैं। जहां यह मौका मिल-बैठकर खाना और एक-दूसरे से बातें करने का होता है, वहीं आपका फोन पर लगे रहना दिखाता है कि आपको वहां बैठे लोगों की बातों में कोई दिलचस्पी नहीं। उन्हें यह अपमानजनक महसूस हो सकता है।
किसी और को भी साथ लाने की बात करना

अगर हम किसी के घर मेहमान बनकर जा रहे हैं तो उनके कम्फर्ट को ध्यान में रखना हमारा भी फर्ज है। ऐसे में उनसे यह कहना कि हम अपने साथ किसी दोस्त को भी ला रहे हैं, उन्हें असहज महसूस करा सकता है। उनके अरेंजमेंट्स के हिसाब से ही अपनी प्लानिंग करें, उन पर बेवजह बोझ न डालें। अगर ऐसा कर भी रहे हैं तो एक या दो दिन पहले होस्ट को बताएं।
खाने में कमियां निकालना

किसी और के घर पर खाने की टेबल पर किसी डिश की बुराई करना या उनमें कमियां निकालना आपको रूड दिखाता है। जरूरी नहीं कि खाने की टेबल पर हर कुछ आपकी पसंद का ही सर्व किया जाए या उसी तरीके से बनाया गया हो जैसा आप घर पर खाते हैं।
डिश को चखे बिना ही उन पर सीजनिंग करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि मेहमान खाने को चखे बिना ही उस पर नमक या मसाले स्प्रिंकल करने लगते हैं। यह दर्शाता है कि आप खाना पकाने वाले की स्किल को कमतर समझ रहे हैं।
देरी से पहुंचना

खाने के तय समय पर ना पहुंचना होस्ट की प्लानिंग में रुकावट पैदा कर सकता है। इससे खाना ठंडा होने का डर रहता है या कोई चीज ठंडी परोसनी है तो वो तैयारी भी प्रभावित हो सकती है। इससे ना केवल होस्ट को असुविधा हो सकती है, बल्कि बाकी लोग भी आपके इंतजार में परेशान हो सकते हैं।
जब गए हों मेहमान बनकर

  • बातचीत का टॉपिक हमेशा लाइट रखें और सबको सम्मिलित करें।
  • अपने साथ तोहफा ले जाना ना भूलें।
  • किचन में जरूरत से ज्यादा लोग काम को मुश्किल कर सकते हैं, इसलिए होस्ट जितनी मदद मांगे उतनी ही करें।  


यह भी पढ़ें- सिर्फ पढ़ाई नहीं, संस्कारों में भी टॉपर बनेगा आपका बच्चा; पढ़ें पेरेंटिंग के 10 गोल्डन रूल्स

यह भी पढ़ें- इन 5 आदतों के चलते आपको सीरियस लेना बंद कर देते हैं लोग, इज्जत चाहिए; तो आज ही सुधार लें गलती
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165749