search

नेपाल के रौतहट में शादी समारोह में गाना बजाने को लेकर विवाद, बवाल के बाद लगा कर्फ्यू; बॉर्डर बंद

LHC0088 1 hour(s) ago views 97
  

बॉर्डर पर जुटे जवान। (जागरण)



संवाद सहयोगी, बैरगनिया। सीमा पार नेपाल के रौतहट जिले में दो समुदायों के बीच म्यूजिक सिस्टम बजाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

एक शादी समारोह में तेज संगीत को लेकर बहस शुरू हुई जो पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ में बदल गई। प्रशासन ने क्षेत्र में अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू लागू कर दिया है।

इधर स्थिति को देखते हुए तथा लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बैरगनिया- गौर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने बैरियर गिराकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है।

बताया गया है कि जो नेपाल के हैं उन्हें नेपाल जाने दिया जा रहा है। वही, जो नेपाल से भारतीय लोग आ रहे हैं उन्हें भारत में आने दिया जा रहा है।

साथ ही बीमार व्यक्ति, इमरजेंसी वाले लोगों को भी आने जाने सुविधा दी जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात नेपाल में दो समुदाय के बीच हुई झड़प में उपद्रवियों ने पुलिस के गाड़ी में आग लगा दी।

बताया जा रहा है कि बारात की गाड़ी एक धार्मिक स्थल के पास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान डीजे बंद करने का कहा तो डीजे बंद कराने को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई, जिसके बाद पत्थरबाजी होने लगी।

जानकारी के अनुसार, घटना मधेश प्रांत में रौतहट जिले में गौर नगरपालिका के सबगढ़ा गांव की है। रौतहट के जिलाधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने गौर नगर पालिका क्षेत्र में बिगड़ते हालात को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगले आदेश तक सभा, जुलूस, रैली, धरना, नारेबाजी और इसी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने अपने कर्फ्यू आदेश में गौर नगरपालिका के ग्रामीण इलाके में शनिवार को दिन के एक बजे से अनिश्चितकाल तक कर्फ्यू आदेश जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव स्थगित, साइंस कॉलेज की घटना के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163733