search

मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, 50 यात्री थे सवार

deltin33 2026-2-21 22:27:22 views 1168
  

मुजफ्फरनगर में अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, 50 यात्री थे सवार



संवाद सूत्र, तितावी (मुजफ्फरनगर)। शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तितावी शुगर मिल के निकट ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में शामली डिपो रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 50 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हादसे के दौरान बस के ऊपर हाईवेल्टेज लाइन का तार भी टूटकर गिर गया। लोगों ने आनन-फानन में बस में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे की बाबत चालक-परिचालक से जानकारी जुटाई।

शनिवार शाम को शामली डिपो की रोडवेज बस (यूपी-19-एटी-1582) शामली डिपो से यात्रियों को सवार कर मुजफ्फरनगर आ रही थी। बस को चालक सुशील कुमार चला रहा था। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस जैसे ही मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर तितावी शुगर मिल के निकट पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।

जिसके चलते रफ्तार से दौड़ रही बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे से यात्रियों में चींख-पुकार मच गई। हादसे के दौरान बस की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का तार भी टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान करंट नहीं था, अन्यथा बड़ा हादस हो सकता था।

तीव्रता के साथ पलटी बस के कारण कई यात्री बेहोश हो गए। तुरंत की तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को बाहर निकाला। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। यात्री रीतू ने बताया कि हादसा के दौरान किसी को संभलने का मौका नहीं मिला सका। बस पलटते ही वह बेहोश हो गई थी। होश आया तो उसके पास पुलिस कर्मी खड़े थे। पुलिस ने बस हादसे की सूचना शामली में रोडवेज डिपो अधिकारियों को दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131