search

झारखंड के विकास के लिए संगठित प्रयास सराहनीय, अजीम प्रेमजी ने की अपील- विश्व के निवेशक यहां आएं

deltin33 2026-1-22 07:57:10 views 1244
  

विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड सरकार की पहल की सराहना की है।



राज्य ब्यूरो, रांची। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम, दावोस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में युवा झारखंड “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की सोच के साथ भाग ले रहा है। इस अवसर पर विप्रो लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने झारखंड राज्य के इस कदम की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि झारखंड अपने विकास के लिए गंभीर और संगठित प्रयास कर रहा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड राज्य में एक मेडिकल कालेज और अस्पताल और विश्वविद्यालय की स्थापना कर रहा है।
अजीम प्रेमजी बोले, झारखंड से मिल रहा निरंतर सहयोग

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार से हमें निरंतर सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण का अनुभव हुआ है। हमारा अनुभव बहुत अनुकूल रहा है। उन्होंने कहा - मैं भारत और दुनिया भर के निवेशकों का स्वागत करता हूं कि वे झारखंड में निवेश करने पर विचार करें।

उन्होंने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ज्ञात हो कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन रांची के इटकी में एक विश्वविद्यालय, 1300 बेड का अस्पताल, एक मेडिकल कालेज तथा एक स्कूल की स्थापना करने जा रहा है, जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477953