दिल्ली-देहरादून हाइवे पर 3 गाडियां आपस में भिड़ी, बुलानी पड़ी क्रेन
संवाद सूत्र, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के भैंसानी बाइपास पर घना कोहरे होने के कारण तीन गाडियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन किसी भी सवार को कोई जान की हानि नही पहुंची है।
राजस्थान के जिला बूंदी के गांव तलवास निवासी पवन शर्मा शनिवार की सुबह परिवार के साथ अपनी भतीजी मनू शर्मा की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। जब कार सवार भैंसानी बाइपास के निकट पहुंचा तो अधिक घना कोहरा होने के कारण पीछे से गजेंद्र पाल निवासी कडी विहार नत्थूपुरा, बुराडी दिल्ली अपनी कार से देहरादून जा रहे था।
उसके पीछे अनस निवासी मुजफ्फरनगर गाडी लेकर रुड़की जा रहा था। तीनों गाड़ी आगे पीछे से टकरा जाने के तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर तीनों गाड़ियों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाया गया, वहीं इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ बाद में इनका फैसला हो गया था और सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यह हादसा हाइवे पर अधिक होने से हुआ है। |
|