search

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए 2 मार्च को हावड़ा जाएंगे राजनाथ सिंह, BJP ने शुरू किया मिशन बंगाल

Chikheang 1 hour(s) ago views 559
  

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लिए 2 मार्च को हावड़ा जाएंगे राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को राज्य के अलग अलग हिस्सों से नौ परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही हैं। दो मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि भी अलग अलग जगहों पर पहुंचेंगे।

सभी विधानसभाओं को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्राओं को राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता नेतृत्व देंगे। इस अवसर पर साठ से ज्यादा बड़ी सभाएं और तीन सौ से अधिक छोटी सभाएं आयोजित होंगी। सभी यात्राओं का समापन मार्च के अंत में कोलकाता में होगा। इस मौके पर एक विशाल रैली का आयोजन होगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे।
हावड़ा जाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को हावड़ा आएंगे और परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे और एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा का कहना है कि नौ चरणों में परिवर्तन यात्राएं आयोजित की जाएंगी। बंगाल भाजपा यात्रा रूट पर 64 बड़ी सभाएं व रैलियां और 300 छोटी रैलियां आयोजित करेगी।

कोलकाता के 29 विधानसभा इलाकों में झांकियां और कैंपेन होंगे। पहले चरण में एक मार्च को परिवर्तन यात्राएं कूचबिहार, कृष्णानगर, कुल्टी, गरबेत्ता और रायदिघी से शुरू होंगी। 2 मार्च को, यात्राएं इस्लामपुर, संदेशखली, हसन और अमता से शुरू होंगी।

होली की वजह से तीन और चार मार्च को यात्रा नहीं निकलेंगी। फिर पांच मार्च को फिर से शुरू होगी। नौ यात्राएं 5,000 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और बंगाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगी।

US सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया ग्लोबल टैरिफ
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165791