search

दिल्ली: नरेला में जूता फैक्ट्री के मालिक की सरेआम हत्या, कहासुनी के बाद 10-12 युवकों ने किया हमला

Chikheang 3 hour(s) ago views 59
  

नरेला में जूता फैक्ट्री के मालिक की सरेआम हत्या। फोटो: वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्जन से अधिक लोगों ने फैक्ट्री संचालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे फैक्ट्री संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, रात को जैसे ही संचालक फैक्ट्री से बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया।   मृतक के भाई ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। वारदात शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे भोरगढ़ के जे-ब्लाक में फैक्ट्री के बाहर हुई। फैक्ट्री में जूते के ऊपरी हिस्से की सिलाई का काम होता है।   रवि चौधरी के बड़े भाई रणबीर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार दिन में एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर रवि की कहासुनी हुई थी। रात को 8:35 बजे रवि घर जाने के लिए फैक्ट्री से बाहर निकले तो उसी समय 10-12 युवकों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रवि की मौके पर ही मौत हो गई।   रणबीर चौधरी ने बताया कि हमलावर हौलंबी गांव के रहने वाले हैं। जिस कर्मचारी से कहा-सुनी हुई थी, उसी ने अपने दोस्तों के साथ उनके भाई पर हमला किया है। रवि को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।   

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार कार का कहर, डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर; मौके पर मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165434