search

ऋषिकेश में 1.76 करोड़ की लागत से बनेगी हिलट्रान रोड, लोनिवि ने तैयार कर दी डीपीआर

LHC0088 1 hour(s) ago views 854
  

लोक निर्माण विभाग की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। लोक निर्माण विभाग ने ढालवाला की हिलट्रान रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। करीब एक किलोमीटर की इस सड़क का निर्माण पिछले एक दशक से अटका हुआ था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोनिवि ने डीपीआर तैयार कर दी है।

अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र था। यहां कई फैक्ट्रियां थी। राज्य गठन के बाद यहां से फैक्ट्रियां सिडकुल चली गई। धीरे-धीरे यह संख्या समिति होती रही। सिडकुल में उद्योग लगाने पर कंपनियों को छूट मिली थी। ढालवाला में पुराने औद्योगिक क्षेत्र में यह सुविधा नहीं थी। अब भी कुछ फैक्ट्रियां यहां चलती हैं। धीरे-धीरे इस क्षेत्र में आबादी भी बढ़ती गई। सड़क से कई कालोनियां जुड़ती है।

हाईवे से जैसे ही लोग हिल्ट्रान रोड की ओर मुड़ते हैं तो वहां बदहाल सड़क के कारण दिक्कत उठानी पड़ती है। सड़क औद्योगिक क्षेत्र की थी। लेकिन यहां उद्योग कम होने के कारण सिडकुल सड़क को नहीं बना रहा था। स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग सड़क दूसरे विभाग की होने के कारण निर्माण नहीं कर पा रहा था। धीरे-धीरे सड़क बदहाल होती गई। इसमें कई जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क में जगह-जगह पानी भरा रहता है। इस रोड पर कुछ स्कूल भी हैं।

स्कूली बच्चों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बीते साल कुंजापुरी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सड़क को लोक निर्माण विभाग से बनवाने की घोषणा की थी। अब लोनिवि नरेंद्रनगर इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। सड़क 1.76 करोड़ से ठीक होगी। सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।


ढालवाला में हिलट्रान रोड का काम विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर अधिकाारियों को भेज दी गई है। सड़क 1.76 करोड़ से ठीक की जाएगी। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - प्रवीण कर्णवाल, ईई, लोनिवि, नरेंद्रनगर


यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बंजी जंपिंग और राफ्टिंग: सुरक्षा मानकों की अनदेखी बन रही जानलेवा

यह भी पढ़ें- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन: ऋषिकेश-डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163376