search

हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, कहा- विपक्ष भी मान रहा झारखंड सरकार की उपलब्धियां

cy520520 3 hour(s) ago views 909
  



राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष को सवाल पूछने और बोलने का हक मिल रहा है, लेकिन दिल्ली में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

विपक्षी बेंच पर गिने-चुने भाजपा विधायक उपस्थित हैं। यही स्थिति रही तो भविष्य में इससे भी बुरी हालत होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष की ओर से संशोधन नहीं आया है।

इससे पता चलता है कि विपक्ष भले ही राज्य सरकार को खरी-खोटी सुनाता है। लेकिन वे भी सरकार की उपलब्धि को मानने लगे हैं। सरकार कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम कर रही हैं। राज्य में गांव की सरकार है। पहले हम दूसरे राज्यों को देखकर वहां के कार्यों को लागू करते थे। लेकिन अब राज्य की योजनाओं की नकल दूसरे राज्य कर रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए। जनता ने इन्हें नकार दिया है। उम्मीद है कि देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वह जल्द ही धराशायी होगी। साफ नियत और दृढ़ संकल्प होने पर कम संसाधन में भी बेहतर काम किया जा सकता है।

राज्य सरकार के बेहतर काम से विपक्ष घबराया हुआ है। जब वैश्विक मंच पर हुए समझौते का परिणाम दिखने लगेगा तो भाजपा वाले भागने लगेंगे। हम लोगों ने स्वयं से वादा किया है कि राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता को साथ लेकर चलेंगे।

अग्रणी राज्य बनाना चुनौती है, लेकिन वर्ष 2050 में इसको भी पा लिया जाएगा। केंद्र सरकार से साथ राज्य के संबंधों के बारे में सभी को जानकारी है, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।
चल रहा है फर्जी एआई समिट

हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार का निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में एआई सम्मिट चल रहा है, जहां पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेताओं की यह हालत है। सिर्फ फोटोबाजी से देश का विकास नहीं होता है। इसके लिए धरातल पर काम करना पड़ता है। इसके बाद भाजपा के विधायक शोर मचाते हुए सदन से बाहर चले गए।

सीएम ने कहा कि इनके नेताओं के देश को गिरवी रख दिया है। अब देश के किसानों और मजदूरों की क्या हालत होगी, जब देश के बाहर से धान, चावल, नमक, तेल सहित अन्य पदार्थ आएंगे। ऐसे में किसान फिर से आत्महत्या करेंगे।

इसके बाद अगर कोई इनका विरोध करता है तो उसे देशद्रोही बता देते हैं। एआइ सम्मिट में जो कुछ हुआ, उसका विरोध करेंगे तो देशद्रोह का केस कर देंगे। उन्होंने दावोस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध में होर्डिंग लगाया गया था। लेकिन किसी ने देशद्रोही नहीं कहा।

वर्तमान में देश बहुत ही संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। मणिपुर में दूसरे राज्यों पुलिस के साथ खूनी संघर्ष हो रहा है। इन्होंने मानवता को तार-तार कर दिया है। विपक्ष के पास सुनने का धैर्य नहीं है। हम लोग सदन में विपक्ष की बात संयम से सुनते हैं।
राज्य में अंगदान के लिए बनाएंगे कानून

सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में अंगदान के लिए कानून बनाएंगे। केरल की आलिन शेरिन अब्राहम का नाम पूरे देश को द्रवित कर रहा है। अपनी संतान को खो देना किसी भी माता-पिता के लिए सबसे असहनीय क्षण होता है। ऐसे समय में जब हृदय शोक से भरा हो, अपने जिगर के टुकड़े के अंग दान करने का निर्णय शेरिन एन जान और अरुण अब्राहम के लिए साधारण नहीं, बल्कि अद्भुत साहस, त्याग और करुणा का उदाहरण है।

यह केवल अंगदान नहीं था, यह मानवता के प्रति उनकी अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण था। आलिन का जीवन भले ही अल्पकालिक रहा, पर आज वह कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है।उनका अंग जिसके काम आएगा, उस दौरान जाति या संप्रदाय की बाधा नहीं रहेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160969