search

बिना बताए मायके जाने पर विवाहिता को पीटा, घर से भी निकाला; शराबी पति का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू

LHC0088 2025-10-28 18:16:28 views 1254
  

मुरादनगर के संजय कॉलोनी में एक महिला को बिना बताए मायके जाने पर उसके पति ने पीटा और घर से निकाल दिया।



जागरण संवाददाता, मुरादनगर। थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी में एक महिला के बिना बताए मायके जाने से नाराज पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर की संजय कॉलोनी में रहने वाली संतोष के अनुसार उसका पति शराबी है, जो आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। पीड़िता के अनुसार वह किसी काम से मेरठ के जली कोठी स्थित अपने मायके गई थी।

शनिवार को जब महिला वापस लौटी तो गुस्साए पति ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पति ने महिला को घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138