search

Bihar Weather Update: बिहार में पछुआ हवा से बढ़ेगी ठिठुरन, भागलपुर में 8 डिग्री तक पहुंचा पारा

Chikheang 2025-12-4 12:37:44 views 923
  

बिहार का मौसम



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।  

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस एवं 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया, शेखपुरा, रोहतास का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट

अगले 48 घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। बुधवार को सबसे कम पांच सौ मीटर न्यूनतम दृश्यता पूर्णिया में दर्ज की गई।  

पटना सहित ज्यादातर जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस एवं 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

  
    शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
   
   
   पटना
   25.9
   14.0
   
   
   गया
   25.8
   11.4
   
   
   भागलपुर
   25.0
   11.3
   
   
   मुजफ्फरपुर
   24.0
   13.2
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168839