search

कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी: अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर से केरल तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

deltin33 1 hour(s) ago views 984
  

अगले 4 दिनों तक जम्मू-कश्मीर से केरल तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश राज्यों में ठंड कम हो गई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं, रात में हल्की सर्दी पड़ रही है। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले एक बार फिर मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने आज यानी 21 फरवरी से अगले चार दिनों तक 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देशभर के अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल...
किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 9 राज्यों में बारिश की सबसे अधिक सभांवना है उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

22 फरवरी और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

21 से 24 फरवरी तक और तटीय व उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बारिश का असर दिख सकता है।
दिल्ली का मौसम?

राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड का एहसास होगा। फिलहाल यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा से ज्यादा तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में भी अगले 2 दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के संकेत हैं, जबकि दक्षिण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।
महाराष्ट्र का मौसम

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, जबकि कुछ जिलों में बेमौसम बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

अगर बात करें पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड के मौसम की 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474453