search

महिला रोजगार योजना: पुरुषों को खाते में गई राशि लौटाने का नोटिस, बलराम सहनी बोले- पैसे को खर्च हो गए

deltin33 2025-12-16 18:37:41 views 1258
  

पुरुषों को खाते में गई राशि लौटाने का नोटिस



संवाद सहयोगी, कमतौल। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वायदा अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana) के तहत जीविका दीदियों के खाते में दस हजार रुपए भेजे गए थे। तकनीकी खामी की वजह से जाले प्रखंड के कुछ पुरुषों के खाते में भी यह राशि चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसमें कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के तीन पुरुषों नागेंद्र राम, बलराम सहनी और नीतीश कुमार एवं ब्रह्मपुर पश्चिम के एक फेकन पासवान सहित चार के खाते में भी दस-दस हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।

अब प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका बीपीएम जाले ने चारों व्यक्तियों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द राशि वापस करने का निवेदन किया है। राशि जमा करने के लिए खाता विवरण भी जारी किया गया है।

जीविका समूह के अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है की राशि जमा करने के बाद उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट बीपीआईयू कार्यालय में जमा किया जाए, ताकि रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके।

इस बाबत नागेंद्र राम व बलराम सहनी दोनों ने बताया कि वह अत्यंत गरीब और महादलित परिवार से आते हैं। उनके पास सरकारी जमीन पर झोपड़ी का घर है। यह राशि काफी समय पहले उनके खाते में आई थी और उन्होंने इस राशि को कर्ज चुकाने में खर्च कर दिया। यह गलती तो जाले प्रखंड के परियोजना प्रबंधक जीविका बीपीएम की है। आखिर हम लोगों के खाते में पैसे आए कैसे?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131