search

बहराइच में सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल

deltin33 Yesterday 21:56 views 401
  

सड़क हादसों में दो छात्रों समेत तीन की मौत।



जागरण संवाददाता, बहराइच। अलग-अलग स्थानों हादसों में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। छह लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रामगांव के राजापुर माफी गांव निवासी 17 वर्षीय मस्तराम, अपने मामा के बेटे रोहित व गांव निवासी जयहिंद हाईस्कूल के छात्र थे। तीनों बाइक से शुक्रवार सुबह परीक्षा देने के लिए केंद्र जा रहे थे। रामगांव के झिंगहाघाट के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मस्तराम व रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए जयहिंद को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

तेजवापुर में कोतवाली देहात के केशवापुर निवासी सोम पैदल ही मरौचा से घर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टककर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।

शिवपुर में खैरीघाट के पूसूपुरवा गांव में शुक्रवार को तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मोतीपुर के गायघाट निवासी पिंटू्, मोहित व रोहित घायल हो गए।

सभी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वही दूसरी तरफ मक्कापुरवा चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होने से नेपालगंज निवासी 50 वर्षीय सावित्री घायल हो गईं।

रिसिया में आसाम मार्ग स्थित सरिया मिल के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मनीष, मोनू निवासी जुबलीगंज नानपारा, दरगाह के सुसरौली निवासी कलावती, रिसिया निवासी बाबू व बेगमपुर निवासी अनिल घायल हो गए।

महसी में हरदी के रमपुरवा-महसी मार्ग पर बाजपेईपुरवा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महसी निवासी श्याम मनोहर व उनका बेटा सुभाष घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- आधी रात को प्रेमिका से मिलने घर में कूदा, जाग गए परिवार वाले; युवक अस्पताल में भर्ती
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474339