search

Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के चलते क्या-क्या रहेगा बंद? डिटेल में पढ़ें

deltin33 2026-1-15 08:56:39 views 879
  

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के कारण सरकार ने आज सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) समेत राज्य की 29 नगरपालिकाओं पर मतदान शुरू हो गए हैं। इस लिस्ट में मुंबई के अलावा पुणे, ठाणे, नवी मुंबई जैसे कई बड़े शहर शामिल हैं।

निकाय चुनाव के कारण सरकार ने आज सभी सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश दिए हैं। तो आइए जानते हैं कि महाराष्ट्र में आज क्या-क्या बंद रहेगा।
क्या-क्या रहेगा बंद?

  • सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर
  • निगम और बोर्ड
  • पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs)
  • बैंक
  • BMC के अधिकार क्षेत्र में आने वाले केंद्रीय सरकारी कार्यालय
  • सरकारी और नगर निगम द्वारा संचालित स्कूल-कॉलेज
  • प्राइवेट स्कूल और कॉलेज अपनी मर्जी से कक्षाएं स्थगित कर सकते हैं।
  • 29 नगर निगमों पर 13-16 जनवरी तक शराब की बिक्री और सेवन पर पाबंदी लगा दी गई है।
  • निकाय चुनाव के कारण आज NSE और BSE समेत शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।

क्या खुला रहेगा?

सरकारी आदेश के अनुसार, राज्य में अस्पताल, एंबुलेंस, पुलिस और अग्निशमन सेवाएं पूरी तरह से कार्यरत रहेंगी। इसके अलावा लोकल ट्रेनों से लेकर बेस्ट की बसें समेत अन्य परिवहन भी पहले की तरह सुचारु रूप से चलते रहेंगे।

इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए परिवहन का खास इंतजाम किया है, जिससे वोटर्स बिना परेशानी के अपने बूथ तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें- Maharashtra BMC Election 2026 LIVE: महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में मतदान जारी, कल आएंगे नतीजे
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477507