search

बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मायावती ने 22 को बुलाई बैठक, बंगाल, केरल के चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

deltin33 2026-2-20 07:57:18 views 1238
  

मायावती ने बुलाई बैठक। जागरण  



राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश स्तर तक के संगठन में फेरबदल के बाद अब सपा चुनावी तैयारियों की गति बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी के लिए तो निर्देश दिए ही जा चुके हैं, अब केरल, बंगाल आदि राज्यों में होने वाले चुनाव की भी रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

बसपा प्रमुख ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर व पूर्व सांसद डा.अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली सहित गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल राज्य का केंद्रीय प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम को कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य का जिम्मा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- अधिकारियों की लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, अब सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा जनसुनवाई की लाइव निगरानी

राजाराम को मध्य प्रदेश, बिहार व झारखंड, रणधीर सिंह बेनीवाल को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़, नितिन सिंह को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश, डा. लाल जी मेधंकर को उड़ीसा व बंगाल, सुमरत सिंह को राजस्थान और गिरीश चंद्र को उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया है। रविवार को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर शेष राज्यों के पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131