LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 808
बोर्ड परीक्षाओं पर केंद्रित रहा जागरण का प्रश्न पहर कार्यक्रम. Concept Photo
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। विद्यार्थी सालभर जिस पेन का इस्तेमाल करते हैं उसी से उन्हें परीक्षा भी देनी चाहिए। बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राओं को इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार एक ही पेन के प्रयोग से लेखन का अभ्यास बना रहता है।
अगर परीक्षा में भी उसी प्रकार की कलम से लिखें तो लिखने में निरंतरता रहती है। इससे प्रश्नपत्र को निर्धारित समय में बेहतर तरीके से हल किया जा सकता है। बुधवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने यह बात कही।
बोर्ड परीक्षाओं पर केंद्रित रहे आयोजन प्रधानाचार्य बिष्ट ने फोन पर बच्चों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। एग्जाम में समय प्रबंधन और प्रश्न पत्र हल करने की टिप्स दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को लेख पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उत्तर को बेवजह लंबा लिखने की बजाए टू दा प्वाइंट जवाब देना चाहिए।
कहा कि छात्र-छात्राएं पहले सही से पूरा पेपर पढ़ें। उसके बाद कोशिश रहे कि क्रमवार ही प्रश्न पत्र हल करें। यदि शुरुआती प्रश्नों में कोई उलझन लगे तो जो प्रश्न अच्छे आता है उसे भी लिख सकते हैं। ध्यान रहे कि कापी में प्रश्न के खंड और संख्या को सही से लिखा जाए। डायग्राम को रंगीन बनाने की बजाए साधारण पेंसिल ही बनाएं। ऐसा करना अच्छे अंक प्राप्त करने में काफी लाभकारी हो सकता है।
परीक्षाओं के दौरान यह करें
- परीक्षा से दो दिन पहले उसी विषय का रिविजन करें जिसका एग्जाम होना है
- पुराने पेपरों की मदद से प्रश्नपत्र तीन घंटे के भीतर हल करने का प्रयास करें
- सकारात्मक रहें, डीप ब्रीदिंग का अभ्यास और नियमित याेग-प्राणायाम करें
- परीक्षा केंद्र पर 20 से 25 मिनट पहले पहुंचकर अपनी सीट देख लें
- प्रवेश पत्र के साथ ही एक से अधिक नीली और काली पेन ले जाएं
अभिभावकों के लिए सुझाव
- अभिभावक बच्चों को मोबाइल फोन कतई न दें
- इंटरनेट पर पढ़ाई से जुड़ी सामग्री को अपने सामने ही दिखाएं
- बच्चे पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें, प्यास से समझाएं
- बच्चे के खानपान और अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें
- बच्चे को पर्याप्त समय देने के साथ ही प्रोत्साहित भी करें
प्रश्न और उत्तर
प्रश्न : मेरा बच्चा हाईस्कूल में है। परीक्षाएं निकट हैं, लेकिन मोबाइल से दूरी नहीं बना रहा है? - आरएस बिष्ट, रामनगर
उत्तर : बच्चे को प्यास से समझाएं और किसी प्रकार का दबाव न डालें। खुद भी मोबाइल का सीमित प्रयोग करते हुए बच्चे को भी दूर रखें।
.....
प्रश्न : मुझे भौतिक विज्ञान की लंबी गणनाएं करने में परेशानी होती है, ऐसे में समय प्रबंधन कैसे करूं? - मरियम, भवाली
उत्तर : लगातार अभ्यास करने से ही न्यूमेरिकल को बेहतर तरीके से हल किया जा सकता है। परेशान हों और ध्यान केंद्रित कर अभ्यास करें।
...
प्रश्न : परीक्षाएं शुरू होने से पहले बच्चाें का मार्गदर्शन किस प्रकार करें? - नीलम बडौनी, चौखुटिया
उत्तर : बच्चों को सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करें। डीप ब्रीदिंग के अभ्यास और लेख पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित करें।
...
प्रश्न : बच्चा एक घंटा भी मन लगाकर नहीं पढ़ता है। उसे मोबाइल चाहिए होता है ऐसे में क्या करें? - अनीता भट्ट, रामनगर
उत्तर : अभिभावकों सबसे पहले स्वयं मोबाइल की लत छोड़नी होगी। बच्चे को भी मोबाइल न दें। पढ़ाई का कक्ष अलग रहें और निगरानी भी करें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Exam 2026: आगामी 21 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, \“डबल लॉक\“ व्यवस्था लागू
यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षाएं कल से, डीएम ने कहा- नकल हुई तो होगी सख्त कार्रवाई |
|