search

रोबोटिक डॉग विवाद के चलते गलगोटिया के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, जांच के साथ ही यूनिवर्सिटी बंद करने की मांग

Chikheang 1 hour(s) ago views 817
  

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों का गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर प्रदर्शन किया। जागरण  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान रोबोटिक डॉग से जुड़े विवाद के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को गलगोटिया यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी की वजह से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। उनका कहना था कि इस पूरे प्रकरण ने भारत की तकनीकी छवि और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। छात्र सभा पदाधिकारियों ने मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये रखी गईं प्रमुख मांगें

  • यूनिवर्सिटी की मान्यता रद करने की कार्रवाई।
  • संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना।
  • दोषियों की गिरफ्तारी और जेल भेजने की मांग।
  • यूनिवर्सिटी को बंद करने की कार्रवाई।

परिसर के बाहर जारी रहा धरना

प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी गेट के बाहर नारेबाजी करते रहे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक मामले में स्पष्ट कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- गलगोटिया यूनिवर्सिटी मामला: राहुल ने साधा निशाना, कहा- AI समिट में चीनी उत्पादों के प्रदर्शन से देश की छवि को पहुंचा नुकसान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164413