search

NIA और दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कश्मीरी युवाओं से ठगी करने वाला गिरफ्तार

cy520520 Yesterday 23:56 views 163
  

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस द्वारा जिले में नियमित गश्त के दौरान वाहनों की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को रोक कर जांच की। शुरु में पुलिस की कार्रवाई एक सामान्य चेकिंग लग रही थी, लेकिन जब गहन जांच की गई तब मामला अंतरराज्यीय नौकरी रैकेट का निकला।

पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद पुलवामा के रहने रहने मुदस्सर अहमद मीर को गिरफ्तार कर लिया। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का अधिकारी बनकर घूम रहा था और जम्मू कश्मीर के युवाओं को एनआईए व दिल्ली पुलिस जैसे फोर्स में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था।

राजधानी में एआइ समिट के दौरान पुलवामा के इस आरोपित को लाल किला के पीछे जम्मू कश्मीर नंबर प्लेट वाली कार में घूमते पकड़े जाने पर पहले तो पुलिस की नींद उड़ गई। कार के दस्तावेज की जांच के दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ। वह खुद को अनुभवी अधिकारी की तरह पुलिसकर्मियों से बात कर रहा था। उसने ऐसे कागजात दिखाए जिनमें खुद को एनआइए से जुड़ा बताया गया।

हालांकि, गहन जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे गंभीरता से लिया गया और किसी भी संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे को खारिज करने के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) व एनआइआइ ने भी उससे संयुक्त रूप से लंबी पूछताछ की लेकिन मामला किसी आतंकी संगठन से जुड़ा नहीं पाया गया।

उसकी पृष्ठभूमि की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने कश्मीर में उसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच में पता चला कि वह कश्मीरी युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था। खुद को एनआईए का प्रभावशाली अधिकारी बताकर एनआइए और दिल्ली पुलिस जैसी एजेंसियों में नौकरी दिलाने का वादा करता था।

यह वाहन लाल किला के पीछे दिल्ली चलो पार्क के पास रोका गया, जहां 36 वर्षीय मुदस्सर अहमद मीर और एक 16 वर्षीय किशोर मिले। किशोर के पिता हाल ही में पैरालिसिस का शिकार हुए थे, जिसके बाद वह परिवार की मदद के लिए काम की तलाश में दिल्ली आया था।

आरोप है कि मुदस्सर ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे। उसे कोई नौकरी नहीं मिली और किशोर घर लौटने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- DCPCR में खाली पदों पर हाई कोर्ट की फटकार, दिल्ली सरकार को अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक चेतावनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159768