search

TTE ने AC फर्स्ट क्लास में युवती से हैवान‍ियत, पीड़िता का दो दिन बाद कोर्ट में हुआ कलमबंद बयान

LHC0088 3 hour(s) ago views 607
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



विधि संवाददाता, देवरिया। एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जीआरपी को आरोपित टीटीई राहुल कुमार के विरुद्ध पुख्ता सबूत मिलने की उम्मीद है। घटना के दो दिन बाद दुष्कर्म पीड़िता का बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज किया गया। इस दौरान कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार की शाम करीब पांच बजे इंदारा व देवरिया के बीच घटना हुई थी। मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गोरखपुर में किराये पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी करती है। वह एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी। युवती का कहना था कि ट्रेन में चढ़ने की हड़बड़ी में वह टिकट नहीं ले पाई थी।

आरोप है कि टीटीई राहुल कुमार ने सीट दिलाने का भरोसा देते हुए एसी प्रथम श्रेणी कोच में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर देवरिया जिले के भटनी जंक्शन पर उतरकर फरार हो गया।

पीड़िता ने गोरखपुर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन घटनास्थल देवरिया क्षेत्र में होने के कारण मामला विवेचना के लिए जीआरपी देवरिया को स्थानांतरित कर दिया गया।

विवेचक के अनुसार पीड़िता ने सिलसिलेवार तरीके से घटना की जानकारी दी है, हालांकि आरोपित अब तक गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में जीआरपी की टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने उसे निलंबित करते हुए 10 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर हत्याकांड: पिस्टल की ‘टेस्टिंग’ में अरुण को लगी गोली, दो हो गई थी मिस
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162026