जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे वाहनों में भीषण आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार सवार और ट्रक सवार वहां से बच निकले, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया। दमकल विभाग की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा रहा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। |