search

यूपी बोर्ड परीक्षा: आगरा में 154 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्रों का इम्तिहान, पहले दिन हिंदी का पेपर

LHC0088 7 hour(s) ago views 749
  

हरीपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी प्रवेश से पूर्व अपना अनुक्रमांक देखते हुए।



जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से आरंभ हो गई है। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा है। इसमें 1.21 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। सुबह आठ से सवा 10 बजे की पहली पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थी परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।  गेट पर ही सघन जांच के बाद विधार्थियो को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
13 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। जिले में इस बार एक लाख 21 हजार 922 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में 60,371 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 32,556 बालक और 27,815 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 61,551 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 35,415 बालक और 26,136 बालिकाएं शामिल हैं। कुल 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें छह जोन और 15 सेक्टरों में बांटा गया है। इनकी निगरानी के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 18 अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।  
छात्राओं की तलाशी में महिला पुलिसकर्मी और शिक्षिकाएं

परीक्षार्थी केंद्र परिसर में मोबाइल, पेजर, कैल्कुलेटर या कोई इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। पुलिस के साथ समन्वय से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलेगा परीक्षा नियंत्रण कक्ष

डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक चलेगा। इसका संपर्क नंबर 9997156949 है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने कहा नया अधिनियम परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए नकल रोकने के लिए निरंतर निरीक्षण करेंगे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161813