search

Hyundai Creta के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

LHC0088 9 hour(s) ago views 75
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Creta को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने‍ कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai Creta Price

हुंडई की ओर से क्रेटा के डीजल वेरिएंट के तौर पर E की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 10.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 10.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.12 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 52 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इनके अलावा टीसीएस और फास्‍टैग चार्ज के तौर पर करीब 11 हजार रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 12.54 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Creta के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.54 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.54 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 16960 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.54 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16960 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Creta के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.70 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.24 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

हुंडई की ओर से Creta को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Hector, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Mahindra Scorpio जैसी मिड साइज एसयूवी के साथ होता है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161873