search

हिमाचल के नालागढ़ में फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते पकड़ा, पेड़ कटान के मामले को दबाने के लिए मांग रहा था पैसे

Chikheang 2026-2-17 17:56:34 views 1081
  

हिमाचल विजिलेंस की बद्दी टीम ने फाॅरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते पकड़ा है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, नालागढ़। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में विजिलेंस टीम ने फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते पकड़ा है। विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने नालागढ़ के दभोटा बीट क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। आरोपित की पहचान समीर के रूप में हुई है, जो नालागढ़ वन विभाग के तहत दभोटा में तैनात था।

विजिलेंस की यह कार्रवाई डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपित को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने पीड़ित की शिकायत पर यह कार्रवाई की।  
पेड़ कटान का था मामला

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड पेड़ कटान से जुड़े एक मामले को रफा-दफा करने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।  
दिसंबर में भी पकड़ा था एक कर्मचारी

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में भी विजिलेंस थाना बद्दी की टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार किया था। एक बार फिर वन विभाग के कर्मचारी की गिरफ्तारी से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में तीन माह में लगातार दूसरा रिश्वत का मामला पकड़े जाने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। विजिलेंस सहित अन्य खुफिया एजेंसियों की भी इस तरह के मामलों पर कड़ी नजर है।  

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और शिमला की महिला पहुंच गई पंजाब, व्यक्ति ने झूठ बोल कर ली शादी; सच्चाई पता चली तो थाने पहुंचे

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बिलासपुर में चिट्टा तस्कर ने घर में लगा लिया फंदा, आरिफ पर दर्ज थे तस्करी के तीन मामले
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244