search

Kuldeep Murder Case : बिलखती बहन ने कहा...भैया हमरे शादी की व्यवस्था अब के देखे, प्रयागराज में बेरहमी से कर दी गई थी हत्या

LHC0088 Yesterday 15:57 views 424
  

प्रयागराज के झूंसी में कुलदीप की निर्मम हत्या के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। जागरण



संसू, झूंसी (प्रयागराज)। कुलदीप बिंद की हत्या से परिवार ही नहीं पड़ोसी भी गम में डूबे हैं। बिलखती छोटी बहन शांति बार-बार यह कहती रही...भैया हमरे शादी की व्यवस्था अब के देखे। कुलदीप ने अपनी बहन की शादी धूमधाम से करने के लिए कहा था। इसके लिए पिता समेत अन्य लोग पैसा जुटा रहे थे। कुलदीप कई महीना पहले गुजरात भी गया था, जहां अच्छी कमाई नहीं होने के कारण वह वापस घर लौट आया था। इसके बाद मेहनत मजदूरी कर रहा था। उसकी हत्या से न केवल बहन बल्कि भाई भी बिलखते रहे।
किसी से कुलदीप का नहीं था विवाद

ग्रामीणों का कहना है कि कुलदीप की मां सुंदरी देवी की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन साल बाद एक भाई अखिलेश भी काल के गाल में समा गया था। कुछ गांव वालों ने कहा कि कुलदीप कभी-कभार शराब जरूर पीता था, लेकिन किसी से विवाद नहीं करता था। ऐसे में उसकी हत्या को लेकर हर कोई हैरान है।
बहन की शादी की हो रही थी तैयारी

कहा गया है कि कुलदीप का सबसे छोटा भाई राजधानी घर के बाहर सड़क पर अंडे की दुकान लगाता है। उसकी दुकान पर मुन्ना अंडा खाने आता था लेकिन कभी उसने उधार नहीं किया। पिता राममूरत वृद्ध हो चुके हैं। दूसरे बेटे की तरह कुलदीप भी अपने पिता को पैसा देता था। राममूरत अगले साल अपनी बेटी की शादी के लिए तैयारी कर रहे थे। मगर इस बीच उनके घर दुखों का पहाड़ छा गया।
हत्यारोपित मुन्ना खुद को कहलवाता था डान

कुलदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपित मुन्ना खुद को डाल कहलवाता था। वह लोगों के मुंह से मुन्ना डान सुनना पसंद करता था। शराब के नशे में अक्सर लोगों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करता था। ग्रामीणों का कहना है कि मुन्ना की हरकतों से परेशान होकर ही उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके चली गई। वह करीब छह माह से ससुराल नहीं आई है।  
घर के भीतर हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश

झूंसी के बजहा दौलतपुर गांव में सोमवार सुबह 24 वर्षीय कुलदीप बिंद की घर के भीतर हत्या करने के बाद खून से लथपथ लाश को सड़क किनारे फेंक दिया। शव देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी फोरेंसिक और डाग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पिता राममूरत ने झूंसी थाने में कुलदीप के दोस्त मुन्ना डान, उसके भाई पप्पू, देसी और मां बबनी पर शराब पिलाने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
चार में से तीन नामजद आरोपित पुलिस हिरासत में

पुलिस नामजद चार आरोपितों में तीन को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि कुलदीप और मुन्ना के बीच नशे में पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से हत्या की गई है।  गांव निवासी राममूरत बिंद का चौथा बेटा कुलदीप मजदूरी करके भरण पोषण करता था। मुहल्ले में रहने वाले मुन्ना बिंद से उसकी गहरी दोस्ती थी। दोनों एक साथ मजदूरी करने के लिए जाते थे। एक-दूसरे के घर भी आना-जाना और खाना-पीना था।
घर से बुलाकर ले गया था मुन्ना

रविवार शाम मुन्ना अपने साथ कुलदीप को बुलाकर घर ले गया। रात को वह नहीं लौटा तो घरवालों ने सोचा कि शायद कुलदीप के मकान में सो गया होगा। सोमवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकले तो मुन्ना के घर के बाहर खून से लथपथ युवक की लाश देख हतप्रभ रह गए। थोड़ी ही देर में घरवाले पहुंच गए और शव की पहचान कुलदीप के रूप में करते हुए बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना के घर से खून लगा लकड़ी चैला बरामद किया।
चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष झूंसी महेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कुलदीप के दोस्त सहित चार पर मुकदमा कायम किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि रविवार रात दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद पैसे को लेकर विवाद हुआ तो मुन्ना ने चैले से हमला कर दिया। मौत होने पर वह भाग गया तो घरवालों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें- विद्यालय का स्मार्ट टीवी और इन्वर्टर शिक्षामित्र के घर की बढ़ा रहा था शोभा, प्रयागराज बीएसए की सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें- होली के रंग पेंशन के संग मना सकेंगी, प्रयागराज की 1 लाख निराश्रित महिलाओं को जिला प्रशासन की बड़ी खुशखबरी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161498