search
 Forgot password?
 Register now
search

शादी के 6 महीने में ही दहेज के लिए दिव्यांग दुल्हन की गोली मारकर हत्या, ससुर गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 833
  

दहेज के लिए दिव्यांग दुल्हन की गोली मारकर हत्या



संवाद सूत्र, बलिया बेलौन (कटिहार)। खाड़ी गांव निवासी नूजहत खातून की मंगलवार की शाम गोली मार कर हत्या में सिर्फ शरीर नहीं मरी बल्कि विश्वास, आस, मानवीयता और संवेदनशीलता का भी कत्ल हुआ है। आसरे-सहारे की आस से दिव्यांग नूजहत खातून की छह महीने पूर्व ही शादी हुई थी।  

35 वर्ष उम्र होने पर नूजरत के पिता ने अपने भांजे से सहारे की उम्मीद कर शादी कराई थी। किंतु दहेज लोलुपता ने आस, उम्मीद व विश्वास की कत्ल कर दी।  

बता दें कि बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चन्दहर पंचायत अंतर्गत खाड़ी गांव में मंगलवार की देर शाम नूजहत की उस समय गोली मारी गई जब वह घर के बगल की गली में गई थी। घटनास्थल से चार खोखा बरामद होना अपराधियों की दुर्दांत मानसिकता को दर्शा रहा था।
मृतका की मां ने पति, सौतन, ससुर समेत 13 पर किया केस

मृतका की मां राहेला खातून ने केस दर्ज कराया है। पति मो सिकंदर, सौतन, ससुर मरतोज सहित 13 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।  

मृतका की मां ने बताया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार मारपीट, गाली-गलौज और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बेटी अक्सर फोन पर रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाती थी और जान से मारने की धमकी मिलने की बात कहती थी।
एसपी ने रात में पहुंचे घटनास्थल

देर रात पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से कुछ ग्रामीणों ने बात की।
फोरेंसिक टीम ने जमा किए साक्ष्य

बुधवार को फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने को लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया। जमीन पर गिरे ब्लड, चार खोखा, मृतका के खून लगे कपड़े आदि संरक्षित किए।


मृतका की मां के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपित मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।- शाहिद हुसैन, थाना अध्यक्ष, बलिया बेलौन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155842

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com