search

Oppo के फ्लैगशिप 5G फोन पर 15 हजार का डिस्काउंट, 120x जूम सपोर्ट के साथ MediaTek प्रोसेसर भी

Chikheang 5 hour(s) ago views 406
  

Oppo के फ्लैगशिप 5G फोन पर 15 हजार का डिस्काउंट, 120x जूम सपोर्ट के साथ MediaTek प्रोसेसर भी  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अच्छे कैमरे वाला कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? तो फ्लिपकार्ट आपके लिए जबरदस्त डील लाया है जहां Oppo Find X8 Pro काफी सस्ते में मिल रहा है। फोन पर 15 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा कंपनी इस फोन पर बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स भी दे रही है जिससे फोन की कीमत और भी कम हो गई है।

डिवाइस में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सिस्टम देखने को मिल रहा है और ये MediaTek Dimensity प्रोसेसर से लैस है। फोन में बड़ा डिस्प्ले भी है जिसका रिफ्रेश रेट भी काफी अच्छा है और साथ में बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए पहले फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
Oppo Find X8 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

ओप्पो के इस डिवाइस की कीमत वैसे तो भारत में 99,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन फ्लिपकार्ट अभी इस डिवाइस को 15 हजार रुपये के डायरेक्ट डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दे रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत 84,999 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां फ्लिपकार्ट SBI और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 4,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इतना ही नहीं आप फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से 24 महीने की 4,142 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। यह ऑप्शन उन ग्राहकों के लिए है जो डिवाइस को बहुत ही कम कीमत पर खरीदना चाहते हैं।
Oppo Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। साथ ही फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में डॉल्बी विजन सपोर्ट भी है। डिवाइस पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट से लैस है।

फोन में 5,910mAh बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है जिसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है।
Oppo Find X8 Pro के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Oppo के इस डिवाइस में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा है। जहां 50MP Sony LYT808 प्राइमरी, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6x ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम वाला 50MP Sony IMX858 कैमरा और 50MP सैमसंग अल्ट्रावाइड लेंस मिलता हैं। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा है।

यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163146