search

तौकीर के बेटे फरमान रजा खां के पास मिली थी स्मैक, फॉरेंसिक लैब ने की पुष्टि

Chikheang 1 hour(s) ago views 43
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बरेली में 26 सितंबर को हुए उपद्रव के मुख्य आरोपित मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा खां छह जनवरी को जिस नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया वह स्मैक थी।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। हालांकि उनके रक्त सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। छह जनवरी की रात लखनऊ दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास फरमान की कार रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई थी।

उसे हिरासत में लिया गया िाा। बैग की तलाशी लेने पर पास में पन्नी में क्रिस्टल स्मैक तथा एक सिरिंज बरामद हुई थी । फरमान के रक्त का सैंपल लिया गया था। बरामद पदार्थ जांच के लिए भेजा गया था। बरेली स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हुई जांच में नशीला पदार्थ स्मैक पाउडर हाने की पुष्टि हई है।

प्रभारी निरीक्षक जुगुज किशोर ने बताया कि फरमान के रक्त नमूने की जांच रिपोर्ट मुरादाबाद प्रयोगशाला से अभी आना अभी शेष है।

फरमान के पास से पांच ग्राम क्रिस्टल स्मैक व सिरिंज बरामद हुई। जिसे वह दिल्ली से खरीदकर लाया था। कम मात्रा होने के कारण उसके विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 8/22 में प्राथमिकी दर्ज करके थाने से जमानत दे दी गई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163047