search

महराजगंज में गोरखपुर पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, छह पुलिसकर्मी घायल

Chikheang 1 hour(s) ago views 890
  

घायल महिला कांस्टेबल की मदद करते लोग। जागरण  



जागरण संवाददाता, महराजगंज/गोरखपुर। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती में दबिश पर गई पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की पुलिस की गाड़ी कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसएसआई, तीन दारोगा सहित छह लोग घायल हो गए।

घायलों में रामगढ़ताल थाने के एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दारोगा संतोष और गीता शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि घायल एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा सहित कुल छह लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी दबिश के सिलसिले में क्षेत्र में गए थे।

हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम थी और वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163047