search

श्रावस्ती में घर में घुसे बदमाशों को देखते ही छिप गई थी बहू, चोरों ने बेटे को बना लिया था बंधक

Chikheang 3 hour(s) ago views 529
  

बेटे को बंधक बना घर से रुपये और जेवर लूट कर भागे बदमाश।



संवाद सूत्र, जमुनहा/नासिरगंज (श्रावस्ती)। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत उल्लहवा के भजोरेपुरवा गांव में रविवार की रात दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी की हत्या कर दी। बंधक बनाकर बेटे के सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया। बहू बदमाशों को देख कमरे में बेड के नीचे छिप गई। इसके बाद बदमाश घर में रखे रुपये व जेवर लेकर फरार हो गए। एसपी राहुल भाटी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

भजोरेपुरवा निवासी नेमराज पाठक, उनके पुत्र सुनील व बहू लक्ष्मी रविवार की रात घर में सो रहे थे। नेमराज घर के बरामदे में तो बेटा व बहू बगल के कमरे में सोए थे। रात करीब डेढ़ बजे दीवार फांद कर घर में घुसे बदमाशों ने बरामदे में सो रहे पिता का मुंह दबा लिया।

उनकी घुटन भरी आवाज सुनकर बेटा सुनील बाहर निकला तो बदमाशों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और उसे बंधक बनाकर बगल में स्थित दूसरे कमरे में बंद कर दिया। यह घटना देख बहू लक्ष्मी कमरे में बेड के नीचे छिप गई।

बदमाशों के चले जाने के बाद बहू बाहर निकली और कमरा खोल कर पति को बाहर निकाला। ससुर बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनका हाथ पीछे से बंधा था। पेट में बाईं ओर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

कमरे में लोहे की अलमारी में रखे सोने के टप, चांदी का एक जोड़ी पायल व बिछुवा व मृतक का फोन बदमाश उठा ले गए। बहू ने सूचना पुलिस को दी। रात करीब दो बजे हरदत्तनगर गिरंट थाने के प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया।

सुबह करीब छह बजे एसपी राहुल भाटी, सीओ सतीश चंद्र शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एसएसबी की डाग स्क्वायड टीम की मदद से भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदत्तनगर गिरंट थाने की पुलिस टीम के साथ सोनवा थानाध्यक्ष विशुनदेव पांडेय व मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ डटे हैं।

एसपी ने बताया कि फारेंसिक टीम के साथ मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। लूट और हत्या की धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पिता ने शराब पीने से मना किया तो किशोर ने खा लिया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

यह भी पढ़ें- महोबा में रंजिश के चलते मां-बेटी को पीटा, पिता की आंखों में झोंकी मिर्च; दो सगे भाइयों पर FIR
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162748